उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला जागरूकता अभियान आयोजित

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी | 23 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना फूलबेहड़ की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न कानूनों, महिला सम्मान से जुड़े अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके अलावा टीम ने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिला हिंसा एवं अन्य शिकायतों के निवारण हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षित वातावरण स्थापित करना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button