रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)
मोबाइल: 7376 3261 75
खीरी, 22 मार्च 2026:
जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना मोहम्मदी की महिला शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्य, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपायों और उनके अधिकारों के बारे में भी अवगत कराया गया।
इसके अलावा महिलाओं को प्रमुख कानूनों, गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों, सरकारी योजनाओं तथा महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बिना झिझक पुलिस से संपर्क करें।