बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गगराना इंडेन गैस उपभोक्ताओं को राहत अब 25 दिन में होगी सिलेंडर बुकिंग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। बालोतरा शहर के गगराना इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां भी नए गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में शुरू कर दी गई है। जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने बताया कि पूर्व में ऑयल कंपनियों के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों पर 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा लागू थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा था। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए जिला कलक्टर के प्रयासों से इस व्यवस्था में सुधार किया गया। अब गगराना इंडेन गैस एजेंसी पर भी 25 दिन में गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत वे उपभोक्ता, जिन्होंने 25 दिन पहले गैस सिलेंडर प्राप्त किया है, अब नए सिलेंडर के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इस निर्णय से क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Subscribe to my channel


