उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

भीरा थाना क्षेत्र की ईदगाह पर अदा की गई ईद की नमाज़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतज़ाम

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 21 मार्च 2026।

जनपद लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र अंतर्गत भीरा थाना कस्बे की ईदगाह पर आज ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

ईदगाह पर नमाज़ अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान भीरा थाना प्रभारी रोहित दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं बिजुआ क्षेत्र में चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी तथा पडरिया तुला में चौकी प्रभारी दीपक तिवारी भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button