उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मैलानी में महिला शक्ति टीम का जागरूकता अभियान

महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 21 मार्च 2026:

जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना मैलानी की महिला शक्ति टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में आयोजित इस अभियान को अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। वहीं थानाध्यक्ष मैलानी के नेतृत्व में महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव, उनके अधिकारों और कानूनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त महिला हिंसा, छेड़छाड़, घरेलू उत्पीड़न और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। टीम ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क करें।

यह अभियान महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button