उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

 मोबाइल: 7376326175

📍 खीरी, 20 मार्च 2026

जनपद खीरी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना खीरी की महिला शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यालय में छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला शक्ति टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान छात्राओं को उनके अधिकारों, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय और गरिमा के विरुद्ध अपराधों की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठा सकें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button