उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में नवरात्रि व ईद-उल-फितर को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 मार्च 2026:

जनपद में आगामी नवरात्रि एवं ईद-उल-फितर के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

उन्होंने नगर निकायों को साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, मंदिरों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास नियमित सफाई अभियान चलाने और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में विशेष सतर्कता बरती जाए। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने गश्ती दलों को सक्रिय रखने, छेड़खानी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस या शोभा यात्राओं में किसी भी प्रकार के भड़काऊ या आपत्तिजनक गीत बजाने पर सख्ती से रोक लगाने को कहा।

प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने को कहा गया।

बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर अधिकारियों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंत में सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि जनपद में त्योहार शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button