बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भाजपा नगर मंडल ने मनाया हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पचपदरा (राजस्थान):
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत भाजपा नगर मंडल द्वारा बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन को तिलक लगाकर एवं मुँह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अरुण चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को हिन्दू नववर्ष की बधाई देते हुए समाज में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत, डॉ रमेश भंसाली, मूलचंद ओस्तवाल, गौतम जिनगर, सीताराम माली, खींमाराम सारण, महेंद्र श्रीमाली, कन्हैयालाल चडंक, सुरेश कोठारी, कृष्ण बोराणा, श्रवण सोलंकी, रमेश जिनगर, मदन बालड, श्रवण कच्छवाह, भरत पंवार, रामसिंह इन्दा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हुए नववर्ष को धूमधाम से मनाया।

Subscribe to my channel


