बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
रोटरी क्लब बालोतरा ने नाहटा अस्पताल में नि:शुल्क डायलाइजर किट वितरित किए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय में किडनी के मरीजों की सहायता हेतु नि:शुल्क डायलाइजर किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा के इस पुनीत कार्य में अस्पताल प्रशासन और रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पीएमओ डॉ. संदीप देवात ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद पीएमओ डॉ. संदीप देवात ने रोटरी क्लब के इस मानवीय प्रयास की मुक्तकंठ से सराहना की। हालांकि वे कार्यक्रम के समय उपस्थित नहीं रह पाए थे, लेकिन बाद में उन्होंने क्लब के पदाधिकारियों को विशेष धन्यवाद संदेश भेजकर इस नेक कार्य के लिए साधुवाद दिया और रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
वरिष्ठ चिकित्सकों एवं क्लब सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
अस्पताल परिसर में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में डॉ. गौतम जीनगर (प्रोजेक्ट डायरेक्टर, रोटरी क्लब), डॉ. मुकेश राजपुरोहित, मदनेशजी एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा। क्लब के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि किडनी रोगों से ग्रसित जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु यह किट प्रदान किए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारी:
इस अवसर पर रोटरी क्लब से सूचना अधिकारी सीए ओम बांठिया, कोषाध्यक्ष शांतिलालजी, सचिव हितेंद्र छाजेड़, विमल मालवीय, मानक कोठारी, एवं अभिषेक कोठारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। चिकित्सालय स्टाफ ने रोटरी क्लब के इस सेवाभावी कदम को मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Subscribe to my channel


