
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। होली के पावन अवसर पर सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने शहर में प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वीर ओम प्रकाश बांठिया (पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महावीर इंटरनेशनल अपेक्स) ने इको फ्रेंडली होली मनाने का आह्वान करते हुए सभी नागरिकों को प्रेम, स्नेह और समृद्धि के रंगों से जीवन को रंगने की शुभकामनाएं दीं।
रेणुजा धाम में नारी शक्ति का फाग महोत्सव
रेणुजा धाम परिसर में नारी शक्ति द्वारा आयोजित विशाल फाग महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी रूमा देवी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद सभापति प्रभा जी सीघवी सहित अनेक विशिष्ट महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उपस्थित जनसमूह ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
मित्र मंडल का स्नेह मिलन समारोह
बालोतरा में मित्र मंडल द्वारा समाजसेवी मदन राज चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित फाग स्नेह मिलन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक अरुण चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत मोदी, प्रभा सिंघवी, बालोतरा CETP ट्रस्ट अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, लघु उद्योग मंडल अध्यक्ष जसवंत गोगड़ तथा प्रदेश भाजपा के गणपत बांठिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव मनाया।
पचपदरा में स्वर्ण जयंती के साथ होली उत्सव
पचपदरा में जैन नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में दानदाता परिवार के स्वर्ण जयंती विवाह समारोह के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक अरुण चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भुवनेश्वर जी, ओसवाल समाज अध्यक्ष गौतम चंद सालेचा, राकेश चोपड़ा, मदनराज चोपड़ा, उत्तम जी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर सामाजिक एकता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शहर में होली का पर्व पारंपरिक उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।

Subscribe to my channel


