बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

सात माह के बेटे को छोड़ नवविवाहिता की असामयिक मौत, परिवार में शोक की लहर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

समाज में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब हमारे कुटुंब की वधु, स्वतंत्रता सेनानी पं. गंगादास जी गज्जाणी की पौत्रवधु, काकाजी बबलू जी की पुत्रवधु तथा अनुज अभिषेक पुरोहित की अर्धांगिनी का 27 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया। आज उनके तिये की बैठक संपन्न हुई, जिसमें परिवारजन, रिश्तेदार व परिचितों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों ने बताया कि सात माह पूर्व ही उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया था, जिससे पूरे परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन अचानक हुए इस दुखद घटनाक्रम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। खुशियों से भरा घर अब मातम में बदल गया है और हर किसी की आंखें नम हैं।

सबसे मार्मिक क्षण तब आया जब परंपरा के अनुसार सात माह के मासूम बेटे ने अपने ताऊजी की गोद में बैठकर अपनी मां को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने वहां मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया और हर किसी के मन में जीवन की अनिश्चितता को लेकर कई प्रश्न उठे।

परिवार व समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही मासूम बेटे के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button