LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध गौवंश परिवहन की घटना मे शामिल फरार 04 आरोपियों को किया गया गिऱफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल
*देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवैध गौवंश परिवहन की घटना मे शामिल फरार 04 आरोपियों को किया गया गिऱफ्तार।*
*आरोपी देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र मे गौवंश का पुनःअवैध परिवहन करने के फिराक मे थे।जिनके कब्जे से खाली कंटेनर ट्रक वाहन कीमती करीब ₹25 लाख रुपये का किया गया जप्त।*
बीते12-13.02.26 की रात्रि को थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक कंटेनर में गोवंश को अवैध रूप से भर कर बाहर लेजाया जा रहा था तभी पुलिस ने घेरा बंदी कर कंटेनर को पकड़ा लेेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर अपराधी फरार होने में कामयाब हो गए।जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र मजबूत किया और फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी। जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर को सूचना प्राप्त हुई की उक्त घटना मे फरार आरोपी पुनः अवैध गोवंश परिवहन करने के फिराक मे देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र मे घूम रहे है। मुखविर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्य़वाही करते हुये सकरिया के पसा जंगल मे दविश दी गई जहां आरोपी पुनः गौवंश का अवैध परिवहन करने के फिराक मे थे। पुलिस टीम द्वारा मौके से 4 आरोपियों को अभिरक्षा मे लिया गया एवं उनके कब्जे से एक खाली कंटेनर ट्रक क्रमांक HR55W3900 कीमती करीब 25 लाख रुपये का जप्त किया गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर पूर्व मे की गई घटना को स्वीकार किया गया जिस पर सम्बंधित पर वैधानिक काय़र्वाही की गई।
*नाम पता आरोपी-*
01. समशेर फकीर पिता पप्पू मुसलमान उम्र 32 साल निवासी ग्राम इमिलियाबाग खेलदार चौकी आबूनगर थाना कोतवाली फतेहपुर जिला फतेहपुर उ.प्र।
02. ख्वाजा मोहम्मद उर्फ राववजिया पिता सावरिया बंजारा उम्र 52 साल निवासी मण्डी भास्कर गंज थाना जलालाबाद जिला सामली उ.प्र
03. फरीद उर्फ आरिफ अहमद पिता मोहम्मद इकबाल उम्र 41 साल निवासी बिन्नी बस स्टाप चौकी आबूनगर थाना कोतवाली फतेहपुर जिला फतेहपुर उ.प्र. ।
04. तोसीम बंजारा पिता बाबू बंजारा उम्र 24 साल निवासी ग्राम जलालाबाद थाना भवन जिला सांवली उ.प्र.।
*सराहनीय योगदान*- उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनग उनि. संतोष सिंह यादव, सउनि ब्रजमोहन सिंह, प्र.आर. धीरेंद्र सिंह आर. बृजेंद्र रैकवार, रोहित शिवहरे अंकित त्रिपाठी चालक आर. पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel


