LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
पुंछ के सुरनकोट में 6.54 ग्राम चिट्टा के साथ एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 25 फरवरी 2026:
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक और सफलता मिली है। सुरनकोट पुलिस थाना की टीम ने नियमित नाका चेकिंग के दौरान एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, सुरनकोट के डुंधक इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 6.54 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी नशीली पदार्थ बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली असगर मीर पुत्र सफदर हुसैन निवासी लोअर कमसार, तहसील हवेली, जिला पुंछ के रूप में हुई है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 36/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में केस दर्ज किया गया है और उसे पुलिस हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


