बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आजाद बस्ती (गंगाशहर) में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न; संस्कारों और संगठन शक्ति पर दिया जोर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर/गंगाशहर।
गंगाशहर की आजाद बस्ती में आयोजित ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ उत्साह और संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, पारिवारिक संस्कारों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता का उद्बोधन
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख सवाई सिंह जी रहे। उन्होंने हिंदू सम्मेलन की वर्तमान प्रासंगिकता और आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को संगठित होकर ही चुनौतियों का सामना करना होगा। उन्होंने पंच परिवर्तन का प्रारंभ अपने घर से प्रारंभ करके समाज परिवर्तन करने का आह्वान किया।
संत सान्निध्य एवं पारिवारिक मूल्य
मुरलीमनोहर धोरा के संत श्री श्यामसुंदर जी महाराज ने कार्यक्रम में अपना पावन सान्निध्य प्रदान किया। महाराज श्री ने कहा:
“आज के दौर में परिवार को संस्कारमय बनाना अत्यंत आवश्यक है। हमें केवल उपदेश नहीं देना है, बल्कि स्वयं को एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी गौरव के साथ अपनी संस्कृति को अपना सके।”
कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रदर्शन
अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कैलाश जी गहलोत द्वारा की गई।
शुभारंभ: कार्यक्रम का प्रारंभ श्री बजरंग जी सुथार द्वारा गणेश वंदना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: सोनिया गहलोत ने पारंपरिक भवई नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं विक्रम जी ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज प्रदर्शन से युवाओं में जोश भर दिया।
संचालन: संपूर्ण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन सुनील जी डागा ने किया। महेश सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
सम्मेलन के अंत में उपस्थित समाजजन ने राष्ट्र और धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


