त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण 2025-26 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कृत्तिका ज्योत्स्ना ने दी।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियों की तैयारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना तथा संभावित डुप्लिकेट मतदाताओं का सत्यापन/निस्तारण 07 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
इसके बाद पूरक सूचियों के कम्प्यूटरीकरण की तैयारी, उन्हें मूल सूची में समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केन्द्रों/स्थलों के निर्धारण की प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक चलेगी।
मतदाता सूची के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, सूची डाउनलोडिंग और फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि निर्धारित समयसारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण किया जा सके।