देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में महावीर इंटरनेशनल का सेवा कार्य, जरूरतमंदों को कराया निःशुल्क भोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 21 फरवरी।
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित अन्नपूर्णा रसोई घर के समीप सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन, मिष्ठान एवं फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में संस्था के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।
कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी ओमप्रकाश बांठिया ने हीरालाल प्रजापति की प्रेरणा और गुप्त दानदाता के सहयोग से किए गए इस सेवा कार्य को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि संस्था के सदस्य और दानदाता जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य खुशी के अवसरों पर ऐसे पुनीत कार्य कर समाजसेवा में योगदान दे रहे हैं, जिसके लिए सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।
सचिव अशोक व्यास ने जानकारी दी कि केंद्र चेयरमैन जवाहरलाल हुंडिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गवर्नर काउंसिल सदस्य जवेरीलाल मेहता, सह मंत्री हीरालाल प्रजापति, उपाध्यक्ष गौतमचंद दांती, भंवरलाल भंडारी सहित कई सदस्यों ने भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग किया।
संस्था के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


