उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 फरवरी 2026।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक ने की। उन्होंने बताया कि इस मेगा शिविर में जिले के सभी सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाओं, बच्चों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें न्याय और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है। शिविर में लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बी.आर. मौर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

— सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button