बस्ती में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आगामी 26 फरवरी 2026, गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैंपस, कटरा मूड़घाट रोड पर एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (बस्ती डिपो) के एआरएम/भर्ती अधिकारी द्वारा संविदा चालक (ड्राइवर) पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कैंपस भर्ती की जाएगी।
योग्यता व शर्तें
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: कक्षा 8 पास
लंबाई: कम से कम 5 फीट 3 इंच
अनुभव: भारी वाहन चलाने का न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा: 23 वर्ष 6 माह से अधिक
मानदेय व सुविधाएं
प्रति किलोमीटर ₹2.20 (6000 किमी से अधिक संचालन पर)
25 दिन संचालन पर ₹4000 अतिरिक्त प्रोत्साहन
नाइट भत्ता व लक्ष्य से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन
कैसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में शामिल होकर साक्षात्कार दे सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि उन्हें सरकारी परिवहन निगम में काम करने का अवसर मिल सके।