बाड़मेरबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नारी शक्ति को स्वरोजगार से सशक्त बनाने का अनुकरणीय प्रयास, दिव्यांग शिविर में सिलाई मशीनें व चाय केंटिन सामग्री वितरित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर, राजस्थान।
स्वालंबन और स्वरोजगार के माध्यम से नारी शक्ति को सक्षम बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ये विचार सीए ओमप्रकाश बांठिया ने व्यक्त किए।
श्री जैन श्वेताम्बर नाकोड़ा पारसनाथ तीर्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित नाकोड़ा सराय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बाड़मेर, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर और नाकोड़ा ट्रस्ट के तत्वाधान में विशाल दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें और चाय केंटिन चलाने हेतु आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पारसमल भंडारी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
नारी शक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण
कार्यक्रम में ओम बांठिया ने कहा कि नारी शक्ति परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ रही हैं, जो सराहनीय है।
महेंद्र सिंह ने स्वागत भाषण में दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।
शिविर प्रभारी सरोज कंवर ने बताया कि 20 महिलाओं को सिलाई मशीनें और 4 परिवारों को चाय केंटिन चलाने का पूरा सामान दिया गया, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर महेंद्र चोपड़ा सहित महावीर इंटरनेशनल बालोतरा इकाई के पदाधिकारी—जवाहरलाल हुंडिया, धर्मेंद्र चोपड़ा, प्रमिला सालेचा, जवेरीलाल मेहता, गोतम दांती, हीरालाल प्रजापति, दिनेश गोलेछा, कृष्ण तनसुख वागरेचा आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं का शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
खबर का महत्व
दिव्यांग और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्थानीय पहल
सामाजिक संगठनों और सरकार का संयुक्त प्रयास

Subscribe to my channel


