बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग के अमेरिका प्रवास पर शुभकामनाएं दी गई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग के अमेरिका प्रवास पर शुभकामनाएं दी गई। जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल पूर्व सह प्रांतपाल सीए ओम बांठिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री पवन गर्ग का यह प्रवास निश्चित रूप से उनके लिए निजी प्रवास के साथ में वहां के रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ एवं रोटरी के अनुभवों के साथ में आगे बढ़ाने में भी सहायक होगा। इस अवसर पर सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने क्लब की ओर से उनका सम्मान करते हुए पूरे क्लब की तरफ से मंगल कामनाएं प्रस्तुत की। सह प्रांतपाल लिलेश बालड,पूर्व सह प्रांत पाल डॉ खुशाल खत्री, धनराज चोपड़ा, शांतिलाल हुंडिया,संपत भंडारी, महेंद्र चोपड़ा, महावीर गोलेछा, अभिषेक गुप्ता,अभिषेक जिंदल, सहित सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर पवन गर्ग को प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी गई।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button