LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 24 साल पुराने मामले में आरोपी को सजा

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

जनपद लखीमपुर खीरी | दिनांक: 19 फरवरी 2026

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एक पुराने मामले में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा सुनाई गई।

वर्ष 2001 में थाना खीरी क्षेत्र में अवैध शस्त्र बरामदगी के मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 315/01, धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी शिवदर्शन पुत्र जानकी निवासी ओयल थाना खीरी, जनपद खीरी के खिलाफ विचारण चल रहा था।

मामले की सुनवाई ACJM-02 न्यायालय खीरी में हुई, जहां दिनांक 19 फरवरी 2026 को आरोपी शिवदर्शन को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास तथा 1500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

इस मुकदमे में सजा दिलाने में लोक अभियोजक श्री विजय कुमार और कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल अजय कुमार का विशेष योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुराने मामलों में तेजी से पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button