देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
देव दर्शन के लिए राज्यपाल कटारिया 18 फरवरी को पहुंचेंगे नाकोड़ा
भाजपा नेता एवं ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया के नेतृत्व में करेगे स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक
गुलाबचंद कटारिया 18 फरवरी को देव दर्शन के लिए विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा आएंगे।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवम् श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक
गुलाबचंद कटारिया 18 फरवरी सुबह 8 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे जैन तीर्थ नाकोड़ा पहुँचकर कर पार्श्वनाथ भगवान व भैरवदेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे।वही रात्रि विश्राम नाकोड़ा तीर्थ पर ही करेंगे।इस दौरान वे एक निजी कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।उन्होंने ने बताया कि पंजाब के महामहिम राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा ट्रस्ट द्वारा करवाये गए सेवा कार्यों की जानकारी देकर आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की जाएगी।बांठिया ने बताया कि वे 19 फरवरी सवेरे 7:30 बजे नाकोड़ा से प्रस्थान कर पद्मावती तीर्थ महा शक्तिपीठ चंदन वाटिका मां पद्मावती नगर सालावास रोड तनावड़ा फाटा जोधपुर जायेगे।वहाँ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Subscribe to my channel


