LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गबन के मामले में दो वांछित आरोपी डीडवाना से गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

नोखा, 13 फरवरी 2026।

पुलिस थाना नोखा ने गबन के एक चर्चित मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को डीडवाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से आर्थिक अपराधों पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत फाइनेंशियल लिमिटेड की ओर से परिवादी मनीष यादव ने वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि बैंक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की महिलाओं को लोन उपलब्ध कराती है।

आरोप है कि बैंक के फील्ड ऑफिसर शक्ति सिंह, राकेश सहित अन्य कर्मचारियों ने 72 महिलाओं को बड़ा लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने लोन की राशि एवं किस्तों के रूप में जमा किए गए पैसे बैंक में जमा नहीं करवाए। जांच में लगभग 14,28,797 रुपये के गबन की पुष्टि होने पर मुकदमा नंबर 225/2023 दर्ज किया गया था।

विशेष अभियान के तहत गिरफ्तारी

यह कार्रवाई हेमन्त शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

कावेन्द्र सिंह सागर, पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में तथा वृताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार भारद्वाज के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी

शक्ति सिंह (24 वर्ष) – निवासी दागड़ी खेरवा, थाना डेगाना, जिला नागौर

राकेश (23 वर्ष) – निवासी बंधा पायतान, खिंचिया बासनी, थाना डीडवाना, जिला डीडवाना-कुचामन

दोनों आरोपियों को डीडवाना से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा उनसे गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम

श्री तनसुखराम, उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा

श्री सतीश कुमार (कानि 1065)

श्री खुशराज (कानि 1997)

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button