बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
संपूर्ण शरीर जांच शिविर का शनिवार रविवार को अंतिम दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
संपूर्ण शरीर जांच शिविर का शनिवार रविवार को अंतिम दिवस
शहर के शास्त्रीचौक स्थित जैन सराय में महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा के तत्वावधान में विश्वस्तरीय मुंबई की जांच लैब द्वारा चार दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शनिवार व रविवार को अंतिम 2 दिवस है। अंतिम दो दिवस होने व क्षेत्र में विशेष उत्साह को देखते हुए पदाधिकारी व्यस्थाओ के प्रबन्धन में लग गए है। गौरतलब है कि लगातार दसवें वर्ष आयोजित हो रहे इस शिविर की चर्चाएं शहर भर में है, वहीं शनिवार व रविवार को अंतिम दिन होने से खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। संयोजक मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हे। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर आमजन की जागरूकता उन्हें सुबह सुबह शिविर स्थल तक आने हेतु विवश कर रही है वंही जाँच टीम के सदस्यों द्वारा शिविर स्थल तक आने में असमर्थ वरिष्ठ जनों का जाँच हेतु सेम्पल घर जाकर लेना इस शिविर की सुविधाओं में चार चाँद लगा रहा है । पदाधिकारियों के अनुसार शनिवार व रविवार के दिन शिविर में जाँचो हेतु अंतिम 2 दिन का अवसर है। जाँच करवाने वाले व्यक्ति को भूखे पेट आना अनिवार्य रहेगा। शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जाँचो हेतु मात्र एक ब्लड सैंपल जाँच टीम के सदस्यों द्वारा लेकर वायुयान से प्रतिदिन मुंबई स्थित लेबोरेटरी भेजा जा रहा है अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच के पश्चात मरीजो को रिपोर्ट देकर परामर्श दिया जा रहा है। मुख्य रूप से पैकेज में विटामिन, लिवर ,किडनी ,थायराइड, त्रैमासिक शुगर, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल, एनीमिया ,गठिया ,प्रोस्टेट आदि जांचे सम्मिलित है। सर्व समाज हेतु आयोजित किए जा रहे इस शिविर का उद्देश्य स्वस्थ क्षेत्रवासी के साथ ही सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना भी है, इसके विशेष सहयोगी महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के पदाधिकारियों ने अधिकाधिक संख्या में पधारकर जनसमूह को लाभ लेने की अपील की, शिविर से संबंधित जानकारी हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 7073777740,7073777790 24 घंटे चालू रखे गए है।

Subscribe to my channel


