बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जैन विधि-विधान से सादगीपूर्ण गृह प्रवेश, ओम बांठिया ने दी शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारत जैन महामंडल बालोतरा के अध्यक्ष ओम बांठिया ने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल पटवारी (सुपुत्र लालचंद पटवारी) के नूतन गृह प्रवेश के अवसर पर पटवारी परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

गृह प्रवेश कार्यक्रम जैन विधि-विधान के अनुसार सादगीपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओम बांठिया ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञ एवं वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रेरणा से समाज में गृह प्रवेश, विवाह, व्यवसाय प्रारंभ, जन्मदिवस एवं दीपावली जैसे सभी मंगल प्रसंगों पर हिंसा का परित्याग कर सादगीपूर्वक जैन संस्कारों के साथ आयोजन की परंपरा विकसित हुई है, जो अत्यंत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि बालोतरा में पिछले कुछ वर्षों से जैन विधि-विधान के अनुसार संस्कारपूर्वक आयोजन हो रहे हैं। इन आयोजनों में सेवाएं देने वाले संस्कारक बिना किसी सहयोग राशि को स्वीकार किए समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो धन्यवाद के पात्र हैं।

कार्यक्रम में तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी श्री सत्य प्रभा जी के सान्निध्य में साध्वी श्री ध्यान प्रभा जी एवं साध्वी श्री श्रुत प्रभा जी से पटवारी परिवार ने मंगल पाठ श्रवण किया।

विशाल पटवारी एवं श्वेता पटवारी पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष रूप से जागरूक हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए नूतन गृह में पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण एवं पौधों की विशेष व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर लालचंद पटवारी के परिवारजन, श्वेता पटवारी के पीहर पक्ष के बांठिया परिवार के सदस्य, नगर परिषद की पूर्व सभापति सुमित्रा जैन, वेद मेहता परिवार सहित तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम एवं तेरापंथ युवक परिषद के अग्रणी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जैन संस्कार विधि में पुष्पराज कोठारी, रोशन वागरेचा, राजेंद्र एवं तेयुप अध्यक्ष संदीप रेहड़ ने सेवाएं प्रदान कीं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button