उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा की मासिक बैठक मे उठे ज्वलन्त मुद्दे

सपा की मासिक बैठक मे, राजनीतिक परिदृष्य, जमीनी मुद्दों पर हुआ विमर्श भाजपा का हर षडयंत्र हो रहा नाकाम, यूपी मे सपा की होगी अगली सरकार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी दफ्तर पर सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, सांगठनिक मजबूती, एसआईआर में फार्म-7 के जरिये हो रही गड़बड़ियों पर चर्चा हुई। सदर विधायक ने कहा एक साजिश के तहत पीडीए समाज के वोट काटे जा रहे हैं। फार्म-7 के जरिये कई बूथों से गड़बड़ियों की शिकायत मिली है।

समाजवादी पार्टी किसी कीमत पर मताधिकारी छीनने का षडयंत्र बर्दाश्त नही करेगी। सदर विधायक ने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार चौतरफा घिरी हुई है। भाजपा की न कोई नीति है न सिद्धान्त। पूरे पांच साल पार्टी केवल चुनाव पर काम करती है। लेकिन जिस तरह से पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा का हर षडयंत्र नाकाम करने मे जुटे हैं, एक बात साफ है कि आगामी चुनाव का परिणाम सपा के पक्ष मे होगा। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा भाजपा की हर साजिश बेनकाब हो चुकी है। पार्टी के शीर्ष नेताओं में नैतिकता खत्म हो चुकी है, इसलिये वे अपने अपमान पर भी मौन हैं।

बैठक मे प्रमुख रूप से विधायक कविन्द्र चौधरी, गजानन पाल, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र चौधरी, गुलाम गौस खान, मंशाराम कनौजिया, अखिलेश सिंह यादव, तूफानी यादव, आशुतोष पाठक, निजामुद्दीन, प्रदेप यादव, रामकिशुन चौधरी, सूर्यपाल यादव, देवनाथ यादव, श्ांकर यादव, पवन कुमार, मुरलीधर, रामसिंह, युनुस आलम, आमिश खान, उदित पाण्डेय, दीपक आर्य, राजू प्रसाद, जर्सी यादव, शिवपूजन यादव, दयाशंकर मिश्र, राकेश चौधरी, अवधेश यादव, अल्ताफ चौधरी, ज्ञानचन्द्र चौधरी, रजनीश पाठक, बैजनाथ शर्मा, उदयराज, शनि आर्य, अशोक यादव, घनश्याम यादव, नसीबुल्लह, प्रदीप ादव, गीता भारती, सावित्री सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, सुधीला गौतम, मदन मोहन यादव, राजन चौधरी, महेश चौधरी, राहुल सिंह, हनुमान प्रसाद, रामचन्द्र, प्रभाकर वर्मा, सियाराम पाल, पवन कुमार, राजकुमार वर्मा, श्यामसुन्दर यादव, उदयप्रताप, बलवन्त कुमार, डब्लू यादव, श्याम यादव, रहमान, जहीर, मुकेश, शैलेन्द्र यादव, लालमन यादव, कुलदीप मौर्य, मनोज चौधरी, रजनीश ादव, मो. सलीम, डा. वीरेन्द्र यादव, संजय गौतम, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button