उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ का हुआ पूजन

बांदा | जनपद बांदा की ग्राम पंचायत पपरेन्दा में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो रहा है। इस पावन अवसर पर गौ रक्षा दल (भारत) की राष्ट्रीय प्रबंधक ठाकुर रेनू सेंगर ने विशेष रूप से पहुंचकर व्यास पीठ का पूजन किया।
ठाकुर रेनू सेंगर ने व्यास जी आचार्य श्री शिवदास तिवारी एवं आचार्य श्री सुनील तिवारी जी को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञान समाज को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता है।
कार्यक्रम में परीक्षित देव के रूप में श्रीमती कस्तूरी देवी एवं श्री राजेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। वहीं कथा आयोजन में गीता सेंगर, अंजू राठौर, मंजू चौहान, अनु चौहान, ममता चंदेल, कविता राठौर, आरती दुबे, गौरी परमार, गोलू परमार, सोनल चौहान, रुकमणी सेंगर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने गौ माता की जय, जय सीताराम, जय गिरनारी के जयकारे लगाए तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग भारत सरकार से की।

Subscribe to my channel


