उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

आकांक्षी विकास खण्ड हर्रैया में नीति आयोग की समीक्षा; स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। आकांक्षात्मक जनपद बस्ती के आकांक्षी विकास खण्ड हर्रैया में मंगलवार को समीक्षा बैठक एवं प्रगति मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री रोहित कुमार, आईएएस, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, नीति आयोग तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री सार्थक अग्रवाल ने विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया की सेवाओं से प्रभावित होकर मिशन निदेशक ने एसटीएस राहुल श्रीवास्तव एवं एसटीएलएस संजय कुमार पाण्डेय को रोगी हित, जनहित और समाज हित के प्रति समर्पण तथा अपने पदीय दायित्वों के कुशल निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके बाद मिशन निदेशक ने महुवापार प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने खण्ड विकास कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक में डीडीओ, खण्ड विकास अधिकारी, एसीएमओ आरसीएच डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला, अधीक्षक डॉ. अभय कुमार सिंह, बीपीएम कृष्ण मोहन सिंह, एचईओ जगदीश्वर प्रसाद, एडीओ पंचायत जय प्रकाश, सीएम फेलो अमित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button