बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन : महिला मंडल बालोतरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में *समृद्ध राष्ट्र योजना* के तहत और *आरोग्यम प्रोजेक्ट* के अंतर्गत, तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा *निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर* का आयोजन राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय बालोतरा मे किया गया। मंत्री रेखा श्रीश्रीमाल ने बताया कि उद्घाटन सत्र की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा हुई। मुख्य अतिथि के रूप मे *डागा अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी व ओसवाल समाज अध्यक्ष श्रीमान शांतिलालजी डागा, सभा अध्यक्ष महेंद्रजी वेद, तेयुप अध्यक्ष संदीपजी रेहड* की गरिमामय उपस्थिति रही। अध्यक्ष चंचल भंडारी ने आगंतुक सभी मेहमानों का स्वागत अभिनंदन किया।अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति इस जागरूकता अभियान की खूब सराहना की।इस प्रोजेक्ट के सफलतम आयोजन मे हमारे *पूर्व सभापति व अभातेमम कार्यसमिति सदस्य प्रभाजी सिंघवी* का पूर्ण सहयोग रहा। *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार देवात ने* सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, समय पर जांच तथा उपचार के महत्व पर महिलाओं को जागरूक किया *।डॉ. पूजा पालीवाल* द्वारा महिलाओं का पेप्स्मीयर टेस्ट किया गया। इस शिविर मे 103 महिलाओं का निःशुल्क पेप स्मियर टेस्ट किया गया। *डॉ.जितेन्द्र जालंदर, मदनेश पंवार (नर्सिंग सुप्रीडेंट), प्रकाश पंवार (नर्सिंग ऑफिसर),* व पूरी नर्सिंग टीम इस कैंप मे पूरी तत्परता से सहभागी बने। तेरापंथ महिला मंडल पूरी चिकित्सक टीम की खूब आभारी है। *अभातेमम कार्यसमिति सदस्य मीना ओस्तवाल* का पुरा मार्गदर्शन रहा। इस कैंप के सुनियोजित आयोजन मे उपाध्यक्ष चंदा बालड़ व पुष्पा सालेचा,सहमंत्री रेखा भंडारी व डिंपल बालड,कोषाध्यक्ष गीता देवी छाजेड़, संगठन मंत्री रेखा लुंकड, कार्यसमिति सदस्य,व
पुरी महिला मंडल ने पूरे उत्साह के साथ अपने श्रम का नियोजन किया। तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा इस प्रोजेक्ट के सफलतम आयोजन व व्यवस्थाओ से जुड़े सभी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगीयो का हृदय से आभारी है।

Subscribe to my channel


