पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

महर्षि विद्या मंदिर पन्ना में आयोजित हुआ ‘रजत जंयती समारोह

लोकेशन=पन्ना। मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*महर्षि विद्या मंदिर पन्ना में आयोजित हुआ ‘रजत जंयती समारोह*

 आज दिनांक 05 फरवरी 2026 को शहर की प्रतिष्ठित संस्था महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेेण्ड्री सी.बी.एस.ई. पब्लिक स्कूल पन्ना के 25 गौरवषाली वर्षों के पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड बृहम्चारी गिरीष जी ने की, मुख्य अतिथि के रुप में पन्ना विद्यायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, विषिष्ठ अतिथि मीना पाण्डेय, नगरपालिका पन्ना अध्यक्ष,एवं मीना राजे परमार जी रहे।

इस अवसर पर गुरु पूजन के पश्चात प्राचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत साॅल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात छात्र/छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वेद विद्या मार्तण्ड बृहम्चारी गिरीष जी ने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बताया कि भावातीत ध्यान किस तरह से जीवन में उपयोगी हैं जो शिक्षा की पूर्णता को प्राप्त कराने में बहुत ही सहयोगी है।चेतना पर आधारित शिक्षा जिसका साकार स्वरुप है, इसके साथ ही उन्होने महर्षि शिक्षा संस्थान की आगामी शैक्षणिक योजनाओें से भी अवगत कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शिक्षा एवं अध्यात्म के विकास में महर्षि महेष योगी जी के योगदान को याद किया। श्रीमति मीना पाण्डेय एवं श्रीमति मीना राजे परमार ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शैक्षणिक प्रगति पर अग्रसर रहने को कहा।

 दषावतार, दिवाली नृत्य, स्वच्छता अभियान, ऑपरेशन सिंदूर जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया।

अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं सहित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button