बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। कैलाश मेमोरियल सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक का आयोजन अध्यक्ष गजेंद्र पंवार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने वर्ष 2025 का आय–व्यय बजट प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में वर्ष 2026 के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 22 मार्च 2026 को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु बेटी बचाओ अभियान के तहत संस्थान द्वारा 108 कन्याओं के महापूजन कार्यक्रम के आयोजन पर सर्व समिति की सहमति बनी।

कन्या पूजन कार्यक्रम 2026 के सफल आयोजन के लिए गणपत पंवार, मुकेश गहलोत (जसोल), हितेश परिहार, प्रवीण टॉक एवं चम्पालाल परिहार को कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं संस्थान के सभी सदस्यों को आगामी कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संस्थान की सदस्यता को लेकर भी निर्णय लिए गए। नए सदस्यों को जोड़ने पर सहमति बनी, जबकि जिन सदस्यों का पिछले दो वर्षों से शुल्क बकाया था, उनकी सदस्यता सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों की कन्या पूजन कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों को प्रचार सामग्री के वितरण की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में मुकेश पंवार, सूरज गहलोत, पुष्पराज पंवार, अशोक सोलंकी, अशोक गहलोत, भरत सुन्देशा, महेश परमार, अशोक परिहार, थानाराम गहलोत, दिलीप पंवार, गोपाल गहलोत, मीडिया प्रभारी रामस्वरूप माली, खीमाराम सुन्देशा, देवाराम पंवार, कांतिलाल गहलोत, गणपतलाल गहलोत, दिनेश गहलोत, शुभम सुन्देशा, भंवरलाल पंवार, भरत पंवार, भूपेंद्र सोलंकी, भरत मेडिकल, ललित पंवार, ज्योतिष पंवार, अशोक पंवार, विष्णु पंवार, रामू परिहार, जितेंद्र पंवार, तेजेंद्र परिहार (कनाना), सुभाष पंवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात प्रवक्ता दिलीप सुन्देशा द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button