बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल रावल परिवार की ओर से स्व. श्रीमती खम्मादेवी भंसाली को श्रद्धांजलि अर्पित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल | 30 जनवरी 2026
जसोल रावल परिवार के कंवर श्री हरिश्चंद्र सिंहजी ने शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को स्वर्गीय श्रीमती खम्मादेवी भंसाली (93) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे दोपहर ठीक 2:00 बजे भंसाली निवास पहुँचे और श्रद्धा-सुमन अर्पित कर परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि स्व. श्रीमती खम्मादेवी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री मोहनलालजी भंसाली (जय विजय ग्रुप) का निधन दिनांक 23 जनवरी 2026 को हुआ था तथा उठावना 26 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। पूर्व में बाहर होने के कारण कंवर श्री हरिश्चंद्र सिंहजी अब श्रद्धांजलि देने पहुँचे।
इस अवसर पर उन्होंने अवगत कराया कि जसोल रावल श्री किशन सिंहजी वर्तमान में जोधपुर विराजमान हैं तथा उन्होंने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जसोल रावल परिवार की ओर से संवेदना पत्र भेजवाया है।
भंसाली परिवार के वरिष्ठजन—पूर्व सरपंच एवं प्रमुख समाजसेवी श्री भंवरलालजी भंसाली, श्री सोहनराजजी, श्री मदनलालजी, श्री शांतिलालजी, श्री जयंतीलालजी, श्री अशोक कुमारजी, श्री गौतम कुमारजी, श्री सुरेन्द्र कुमारजी, श्री राजू भाई, श्री विजय कुमार, श्री प्रवीण कुमार, श्री अनिल कुमार, श्री महेश कुमार, श्री तरुण कुमार एवं श्री सतीश कुमार भंसाली सहित अन्य परिजनों को संवेदना पत्र सुपुर्द किया गया।
साथ ही श्री भिकचंदजी मेहता, श्री गौतमचंदजी सालेचा (कावेरी), श्री शांतिलालजी डोसी को भी संवेदना पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री भूपतराजजी कोठारी, श्री विनोदजी बोथरा (जोधपुर/बालोतरा), श्री कांतिलालजी ढेलड़िया, श्री जेठूसिंहजी, श्री ओमप्रकाश परमार, श्री सफरूखान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कंवर श्री हरिश्चंद्र सिंहजी ने उपस्थित बुजुर्गजनों—श्रीमती चंपादेवीजी (87), श्रीमती मूलीदेवीजी (78), श्रीमती सोहनीदेवीजी (72), श्री सोहनराजजी भंसाली (76) सहित सभी की कुशलक्षेम एवं सुख-सत्ता पूछते हुए खम-द-खामणा की।

Subscribe to my channel


