बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विकास सिंह राजपुरोहित मेहरी राजपुरोहित युवा विकास मण्डल के अध्यक्ष

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर । राजपुरोहित युवा विकास मण्डल के अध्यक्ष पद पर विकास सिंह राजपुरोहित मेहरी को नियुक्त किया गया है। राजपुरोहित समाज की आगामी शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आज बैठक आयोजित की गई।
राजपुरोहित विकास मण्डल, इन्द्रा कॉलोनी की बैठक में पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, लाल सिंह चम्पाखेडी और जेठू सिंह देसलसर, निखिल सिह देसलसर, यशपाल सिंह किसनासर और मण्डल के समस्त सदस्यों ने सर्वसमति से विकास सिंह राजपुरोहित मेहरी को अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही कुलदीप राजपुरोहित बापेऊ को महासचिव, राहुल राजपुरोहित भाणेका व नरेन्द्र सिंह बापेऊ को उपाध्यक्ष, राकेश राजपुरोहित देसलसर को कोषाध्यक्ष चुना गया। आगामी 22 फरवरी 2026 को खेतेश्वर महाराज की शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए चर्चा भी की गई।

Subscribe to my channel


