LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*
*आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन किया गया जप्त।*
सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति द्वारा भड़काऊ, आपत्तिजनक एवं समाज में द्वेष फैलाने वाली सामग्री पोस्ट किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। उक्त व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष समुदाय के सम्बंध मे अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो अपलोड किया था, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हुई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन पर थाना सलेहा में अपराध धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच की गई तथा डिजिटल साक्ष्यों का संकलन कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा जानबूझकर भड़काऊ सामग्री प्रसारित कर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को संभावित स्थानो पर दविस देकर गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
*नाम पता आरोपी-* देवेन्द्र पाण्डेय पिता रोहणी प्रसाद पाण्डेय उम्र 33 साल निवासी छिजौरा थाना सलेहा जिला पन्ना (म.प्र.)
*सराहनीय योगदान-* थाना प्रभारी सलेहा उनि बलबीर सिंह, सउनि सुशील तिर्की, प्र.आर. आदित्य, रियाज मोहम्मद आर. बबलू, देवराज का सराहनीय योगदान रहा।
पन्ना पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी एवं मर्यादा में रहकर करें। किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुँचाने वाली सामग्री का प्रकाशन कानूनन
अपराध है, जिस पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe to my channel


