देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गणतंत्र दिवस पर बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए चेप्टर द्वारा देशभक्ति के साथ स्नेह मिलन का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गणतंत्र दिवस पर बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए चेप्टर द्वारा देशभक्ति के साथ स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। सारा रेस्टोरेंट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना के प्रति गीत संगीत के साथ ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं आकर्षक बच्चों के लिए महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयकर अधिकारी भंवर सिंह ने का जन्म दिवस भी केक काटकर किया गया। आयकर अधिकारी भंवर सिंह ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बालोतरा के टैक्स बार, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को गणतंत्र दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बधाई दी। सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर सीए चैप्टर के संयोजक नीरज गोयल ,पूर्व संयोजक जुगराज वडेरा, पूर्व संयोजक पवन गर्ग, सह संयोजक अभिषेक गुप्ता कोषाध्यक्ष विजय वडेरा, जावेद सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट ने सपरिवार भाग लिया । सह संयोजक अभिषेक गुप्ता द्वारा आकर्षक गीत संगीत प्रतियोगिताओं के साथ अन्य प्रतियोगिता के आयोजन में सफल संचालन किया गया। संयोजक सीए नीरज गोयल ने 1 फरवरी को भारत सरकार के केंद्रीय बजट पर सीए स्टडी चैप्टर कार्यालय में लाइव प्रसारण करने की भी घोषणा की।

Subscribe to my channel


