LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
किशनगढ़बास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल–तिजारा। जिले के किशनगढ़बास थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कस्बा किशनगढ़बास से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल के आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन बरामद कर लिया। यह कार्रवाई 15 जनवरी 2026 को दर्ज प्रकरण के अनुसंधान के दौरान की गई। थाना किशनगढ़बास पुलिस के अनुसार परिवादी मुक़ेश सोनी की बुलेट मोटरसाइकिल(आरजे-02-आर एस-1831) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर तकनीकी सहायता से जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध के ठिकाने पर दबिश दी, जहां से चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मोटरसाइकिल चोरी का आदतन अपराधी है। पूछताछ के दौरान उसने किशनगढ़बास व खैरथल क्षेत्र में करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के अंतर्गत की गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सलोनी यादव के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी किशनगढ़बास के सुपरविजन में थाना प्रभारी किशनगढ़बास की टीम शामिल रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

Subscribe to my channel


