बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

बालोतरा में कॉलेज छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, हर्षित हवेली में युगप्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा मिशन की वात्सल्यमयी मां बसंतीजी मनिहार सर्वांगीण विकास केंद्र की उच्च स्तरीय शिक्षा योजना के तहत बालोतरा जिले की जरूरतमंद कॉलेज छात्राओं को प्रथम चरण में 20 छात्राओं को कुल ₹1,21,000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमान भूराराम जी (प्रिंसिपल) और श्रीमान भरत जी आर्य (सहायक आचार्य, डीडवानिया राजकीय कन्या महाविद्यालय बालोतरा) द्वारा किया गया। मणिदीप अध्यात्म परिवार की इस पहल का उद्देश्य बालोतरा जिले की छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमान रूपचंद जी सालेचा (अध्यक्ष) एवं सिद्धार्थ महेश्वरी (CEPT, बालोतरा) ने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में जरूरतमंदों की मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

श्रीमान रामेश्वर जी भूतड़ा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) एवं श्रीमान रामकिशनजी करनानी (पूर्व सचिव, माहेश्वरी समाज, बालोतरा) ने छात्राओं में संस्कार और निस्वार्थ भाव को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

पूर्व सरपंच जसोल श्रीमान भंवर भंसाली ने ट्रस्ट की सर्वधर्मीय कार्यप्रणाली, जरूरतमंद आधारित छात्राओं का चयन और प्रशासनिक खर्चा न होने को एक मिसाल बताते हुए इसे सराहा।

बालोतरा जिला प्रभारी जितेंद्र आरती मंत्री ने बताया कि सन 1996 से अब तक बालोतरा और जोधपुर जिले की लगभग 38,000 छात्राओं को 4 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और जीवन कौशल का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया गया है।

इस अवसर पर मांगीलाल चांडक, अशोक भगवती निकेता मानधना, पवनी अरुणा भंडारी, नैनमल विजया देवी तातेड, देवराज, परमेश्वर, राजू बाफना, मणिदीप अध्यात्म परिवार के सदस्य और विभिन्न कॉलेजों की छात्राएं उपस्थित रही।

यह कार्यक्रम बालोतरा जिले की छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button