LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर जमाल लोन की संपत्ति कुर्क

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

 

पुंछ | 02 जनवरी 2026

आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुंछ पुलिस ने पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर जमाल लोन उर्फ जमाला की अचल संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई सीमा पार से संचालित हो रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह संपत्ति कुर्की एफआईआर संख्या 07/2002, थाना मंडी में दर्ज मामले के तहत की गई है, जो ई एंड आई एम सी ओ एक्ट (E&IMCO Act) की धारा 2/3 के अंतर्गत दर्ज है।

पुलिस द्वारा कुर्क की गई संपत्ति में 06 कनाल 13.5 मरले भूमि शामिल है, जो तहसील मंडी, जिला पुंछ के अंतर्गत स्थित है। यह भूमि खसरा नंबर 291, 292, 287, 271, 222, 222/1, 221, 186, 180 और 97 (मिन) में दर्ज है। संपत्ति का अनुमानित मूल्य करीब ₹13.36 लाख आंका गया है।

यह संपत्ति जमाल लोन उर्फ जमाला, पुत्र सुल्तान लोन उर्फ सुल्ताना, निवासी चेंबर कनारी, तहसील मंडी, जिला पुंछ के नाम पर दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी वर्तमान में पाकिस्तान में बैठकर आतंकवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा है और पहले भी सीमा पार पलायन (Exfiltration) कर चुका है।

पुंछ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद से जुड़े व्यक्तियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि आतंक को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून के तहत हर दोषी को जवाबदेह बनाया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button