देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
दो बेटियों का पद्माक्षी पुरस्कार के लिए चयन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर की मेघावी छात्रा स्नेहा चैधरी, एवं मानसी वैष्णव का चयन राज्य सरकार की प्रतिष्ठित पद्माक्षी पुरस्कार योजना में हुआ है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने वाली इस योजना के तहत स्नेहा चैधरी को राज्य सरकार की ओर से 75 हजार एवं मानसी वैष्णव को 50 हजार रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। दोनों छात्राओं ने यह उपलब्धि अपनी प्रतिभा के दम पर हासिल की है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वर्ष 2025 के परिणामों मे स्नेहा चैधरी ने कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में 94 प्रतिशत एवं मानसी वैष्णव ने कक्षा 10 में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पद्माक्षी पुरस्कार में स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार में चयनित होने पर विद्यालय संस्थान के अध्यक्ष पृथ्वीराज गोठी, शांतिलाल अन्याव, ललीत श्रीश्रीमाल, सुजल कुमार हुण्डिया, लुणचन्द छाजेड़, भैरुलाल तातेड़, मुकेश चैपड़ा, पुष्पेन्द्र कुमार तातेड़, प्रवीण कुमार चैपड़ा, धर्मेश कुमार चैपड़ा, राजकुमार कांकरिया, श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान अध्यक्ष मोतीलाल हुंडिया, मंत्री ओम प्रकाश बांठिया सहित पदाधिकारियों , विधालय प्रधानाचार्य पूनमचन्द सुथार, एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


