देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

वीर बाल दिवस पर Government ITI बीकानेर में साहिबज़ादों के शौर्य व बलिदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर |

वीर बाल दिवस के अवसर पर आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government ITI), बीकानेर में एक प्रेरणादायी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रेनीज को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों—बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी—के अद्वितीय शौर्य, अमर बलिदान और धर्म के प्रति अडिग आस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने बताया कि अल्प आयु में भी साहिबज़ादों ने अन्याय और अत्याचार के सामने झुकने से इनकार करते हुए सत्य और धर्म की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए साहस, आत्मसम्मान, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों की प्रेरणा है।

संस्थान के अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य युवाओं में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम ट्रेनीज में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के विकास में सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ट्रेनीज से साहिबज़ादों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संस्थान का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ट्रेनीज उपस्थित रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button