बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक गंगाशहर द्वारा रामदेव नगर में आयोजित हुआ सप्त शक्ति कार्यक्रम

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गंगाशहर | 20 दिसंबर 2025

आज दिनांक 20.12.2025 को आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक, गंगाशहर द्वारा रामदेव नगर में सप्त शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुशीला जी हाडा ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती ममता जी पुरोहित रहीं, जबकि मुख्य अतिथि श्रीमती ज्यानी देवी जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती शारदा जी सुथार द्वारा किया गया।

मुख्य वक्ता श्रीमती ममता जी पुरोहित ने नारी के सात गुणों पर प्रकाश डालते हुए कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत भारतीय दर्शन के चार आश्रम— ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ एवं संन्यास — के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि ये आश्रम मानव जीवन को व्यवस्थित, नैतिक एवं आध्यात्मिक मार्ग प्रदान करते हैं।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण में जल के महत्व को बताते हुए उन्होंने हिंदू धर्म में जल संरक्षण, जल प्रबंधन और जलदान को पुण्य कार्य बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी हाडा ने संयुक्त परिवार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर भारतीय संस्कृति— भवन, भजन, भाषा, भूषा, भोजन और भ्रमण — को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती रामा जी द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होने चाहिए।

कार्यक्रम का समापन सभी महिला शक्तियों को संकल्प दिलाकर एक मधुर भजन के साथ किया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button