LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर पुलिस ने चोरी की मारूति स्विफ्ट सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 20 दिसंबर 2025: पुलिस थाना जेएनवीसी की प्रभावी कार्यवाही के तहत चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। पुलिस ने चोरीशुदा मारूति स्विफ्ट कार नंबर RJ 07 CC 0598 बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना 8 अप्रैल 2025 की है, जब प्रार्थी ने अपनी मारूति स्विफ्ट गाड़ी अपने मित्र के घर के सामने खड़ी छोड़ दी थी। गाड़ी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की।

कार्यवाही की विस्तृत जानकारी:

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज, श्री हेमंत शर्मा आईपीएस के निर्देश पर, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिह सागर आईपीएस एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी जेएनवीसी श्री विक्रम तिवाड़ी पुनि. के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास और कमांड सेंटर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्धों की पहचान की।

तलाश के दौरान एक नाबालिग को पहले ही निरूद्ध किया जा चुका था। इसके बाद, श्रवण कुमार (27), पुत्र हनुमानाराम, निवासी साचौर, जिला जालौर और अनील कुमार (25), पुत्र स्व. बृजलाल, निवासी हनुमानगढ़ टाउन, जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गाड़ी गुड़ा मालानी, बाड़मेर से बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है और मामले में अनुसंधान चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:

श्रवण कुमार, 27 वर्ष, साचौर, जिला जालौर

अनील कुमार, 25 वर्ष, हनुमानगढ़ टाउन, जिला हनुमानगढ़

टीम में शामिल अधिकारी:

श्री विक्रम तिवाड़ी, थानाधिकारी, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

श्री पुरणाराम सउनि, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

श्री सुनिल कानि 726, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

श्री संग्राम सिह कानि 962, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

श्री प्रताप कानि 780, पुलिस थाना जेएनवीसी, बीकानेर

बीकानेर पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button