उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में ‘परीक्षा पर चर्चा’ छात्रों को दिया तनाव मुक्त परीक्षा की जानकारी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने, बोर्ड परीक्षा की समुचित तैयारी एवं परीक्षा अवधि में अनुशासन बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” की भावना को केंद्र में रखते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने छात्रों को तनाव मुक्त परीक्षा की विस्तार से जानकारी दिया।

इस कार्यक्रम में ऐलन करियर इंस्टिट्यूट, कोटा (राजस्थान) से आए विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि सीनियर कैंपस प्रिंसिपल अमित जोशी, सीनियर फिजिक्स मेंटर मनोज मेहता, सीनियर काउंसलर करण शुक्ला,ं अनुराग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक जे. पी. सिंह और प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सीसीए इंचार्ज सुश्री दिव्या त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक जे. पी. सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं तिलक लगाकर सम्मान किया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि अमित जोशी ने विद्यार्थियों को समय-सारणी बनाकर चरणबद्ध अध्ययन करने के लाभ बताते हुए कहा कि परीक्षा के समय धैर्य रखते हुए मुख्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करना अत्यंत आवश्यक है। मनोज मेहता ने विद्यार्थियों को स्टेप राइटिंग, सीमित शब्दों में उत्तर लेखन तथा मुख्य बिंदुओं को उभारकर लिखने की उपयोगी तकनीकों से अवगत कराया।

सीनियर काउंसलर करण शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं धैर्यपूर्वक उत्तर दिया। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को तत्क्षण पुरस्कार देकर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ओलंपियाड में ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले संस्कार मिश्रा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं बोर्ड परीक्षा में 95ः से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 15 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों प्रशांत त्रिपाठी, अनूप पाण्डेय, इंद्र मिश्रा, अवनीश पाठक, पंकज गुप्ता, शिवेंद्र त्रिपाठी, भूपेन्द्र त्रिपाठी, अमर बादवानी, वेद प्रकाश सिंह, लकी शुक्ला एवं दिनेश यादव को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू रिजवी, अनिल सिंह, अंगद चौरसिया, हर्षिता पाण्डेय, स्वाति सिंह, अर्पिता, आयशा सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की भव्यता और उपयोगिता को देखकर विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए और अभिभावकों द्वारा भी इस आयोजन की प्रशंसा की गई। विद्यालय निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, जिससे विद्यार्थियों का मानसिक दबाव कम हो एवं पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़े। प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में ऐलन इंस्टिट्यूट, कोटा की अध्ययन सामग्री के साथ-साथ एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाती है, जिसके परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम निरंतर उत्कृष्ट बना हुआ है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button