देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
ज्ञान दिशा स्कूल में *विश्व ध्यान दिवस* के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ज्ञान दिशा स्कूल में *विश्व ध्यान दिवस* के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ध्यान अभ्यास किया। कार्यक्रम में समाजसेवी ओम बांठिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में योग, ध्यान साधना का सदियों से विशेष महत्व रहा हैं, विश्व स्तर पर 21 दिसम्बर को *विश्व ध्यान दिवस* के रूप में मनाना हमारे लिए गौरव का विषय हैं, *योग, रखे निरोग*, बांठिया ने बच्चों को एकाग्रता और मानसिक शांति का महत्व भी समझाया। प्रेक्षा इंटरनेशनल मेडिटेशन ट्रेनर एवं संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए ध्यान विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अपनी रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने ध्यान की भूमिका और महत्व को दर्शाते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। संस्था सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्म अनुशासन, सकारात्मक सोच और मानसिक स्वस्थ स्वास्थ्य ,योग ध्यान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है

Subscribe to my channel


