बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

रोटरी क्लब द्वारा ‘साइबर सुरक्षा और वर्तमान चुनौतियां’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

रोटरी क्लब द्वारा ‘साइबर सुरक्षा और वर्तमान चुनौतियां’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पुलिस उपाधीक्षक (DYSP) श्री अनिल जी पुरोहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब अध्यक्ष सी.ए. पवन गर्ग ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में हमारा अधिकांश व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक डेटा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसकी सुरक्षा करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज को बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूक करना है।

सावधानी ही सुरक्षा का मंत्र

मुख्य वक्ता DYSP अनिल पुरोहित ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों—जैसे ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग—के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “साइबर अपराधी आम लोगों की अनभिज्ञता का फायदा उठाते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सभी डिजिटल खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अवश्य सक्रिय रखें।”

उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

टीम रोटरी का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम का सफल संचालन क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ द्वारा किया गया। मीडिया प्रभारी सी.ए. ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी के आदर्श वाक्य ‘सर्विस अबोव सेल्फ’ और ‘यूनाइट फॉर गुड’ को आत्मसात करते हुए सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के पूर्व पदाधिकारी अशोक सुराना एवं पुरुषोत्तम सेठिया ने मुख्य वक्ता को माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि सी.ए. अभिषेक जिंदल एवं सुरेश गोठी द्वारा DYSP अनिल पुरोहित को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button