बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
बालोतरा चार्टेड एकाउंटेंट सी ओ ई चैप्टर द्वारा “द इंटेलिजेंट CA” विषय पर AI कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न
व्यावहारिक सीख के साथ भविष्य की ओर एक सशक्त कदम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा,
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट एसोसिएशन के CIRC के अंतर्गत बालोतरा सी पी ई चैप्टर द्वारा “द इंटेलीजेंट CA: Harnessing AI for Smarter Practice” विषय पर एक विशेष CPE कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक उपयोगों से परिचित कराना था।
इस कार्यक्रम में कुल 45 सदस्यों ने भाग लिया, जिन्हें दोनों सत्रों से अत्यधिक लाभ प्राप्त हुआ। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि पूरे सत्र पूर्णतः प्रैक्टिकल एवं उपयोग-आधारित दृष्टिकोण पर आधारित रहे, जिससे सदस्य तुरंत अपने व्यावसायिक कार्यों में इनका प्रयोग कर सकें।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में CA जावेद मोहम्मद द्वारा Google AI for Professionals विषय पर लाइव डेमो के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार AI टूल्स का उपयोग शोध, ड्राफ्टिंग, विश्लेषण एवं निर्णय-निर्माण में किया जा सकता है।
द्वितीय सत्र में CA रंजन सिंघल ने Office Automation – Practical Use Cases विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि कैसे AI एवं ऑटोमेशन के माध्यम से CA कार्यालयों में कार्यकुशलता बढ़ाई जा सकती है तथा मैनुअल कार्य को कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक CA नीरज गोयल के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने तकनीक को अपनाते हुए पेशे की मूल नैतिकताओं को बनाए रखने पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सह-संयोजक CA अभिषेक गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। CA ओम प्रकाश बांठिया,CA अशोक बंसल ,CA पवन गर्ग CA जितेंद्र मंत्री ,CA विजय वडेरा सहित सभी सदस्यों ने इस कार्यशाला को समय की मांग के अनुरूप, अत्यंत उपयोगी एवं भविष्य-उन्मुख बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। दोनों सत्रों के विशेषज्ञ स्पीकरों का सम्मान किया गया। कार्यशाला में AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारियों ने भी बैंक के संदर्भ में विशेष जानकारी प्रदान की।

Subscribe to my channel


