बाड़मेरबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बाड़मेर–यशवंतपुर ट्रेन को नियमित करने की मांग, समय में बदलाव से यात्रियों को मिलेगी राहत

अनियमित ट्रेन संचालन से यात्री परेशान, मदन राज चौपड़ा ने उठाई आवाज

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। बाड़मेर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन को नियमित किए जाने एवं उसके समय में बदलाव की मांग उठाई गई है। *नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन राज चौपड़ा ने बताया कि* वर्तमान में बाड़मेर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन अनियमित है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस ट्रेन को नियमित किया जाए तथा बाड़मेर से वर्तमान निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व रवाना किया जाए, ताकि महाराष्ट्र एवं गुजरात जाने वाले यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने का लाभ मिल सके।

चौपड़ा ने बताया कि इसी प्रकार मुंबई–बाड़मेर–बांद्रा और यशवंतपुर की दोनों ट्रेनें एक ही दिन मात्र एक घंटे के अंतराल में चलती हैं। इन ट्रेनों को भी नियमित किया जाना आवश्यक है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इसके अलावा उन्होंने ट्रेन संख्या 20475 मिरज–बीकानेर, जो प्रति सोमवार बीकानेर से मिरज जाती है, तथा ट्रेन संख्या 20476, जो प्रति मंगलवार मिरज से बीकानेर लौटती है, को कोल्हापुर तक बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मिरज से कोल्हापुर की दूरी मात्र 50 किलोमीटर है, लेकिन इस विस्तार से बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, फालना सहित मारवाड़ क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

मदन राज चौपड़ा ने बताया कि इन क्षेत्रों के अनेक लोगों का इचलकरंजी में व्यवसाय है। इचलकरंजी ग्रे कपड़े की बड़ी इंडस्ट्री के लिए प्रसिद्ध है और मारवाड़ क्षेत्र के लोगों की वहां बड़ी संख्या में भागीदारी है। यदि ट्रेन को कोल्हापुर तक बढ़ाया जाता है, तो इन व्यवसायियों और यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button