बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रेल्वे समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज डीआरएम जोधपुर के आगमन पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत के नेतृत्व में रेलवे से संबंधित समस्याओं को लेकर मिले।
शहर मण्डल प्रवक्ता खेमाराम सारण ने बताया कि कुछ समय पूर्व विधायक महोदय द्वारा सेकंड रेलवे क्रॉसिंग के पास नमो पार्क बनवाने ,फर्स्ट अंडर ब्रिज के पास रेलवे की खाली जमीन में पार्किंग व्यवस्था, तथा भीमरलाई से पारलू तक रेलवे लाइन के पास पास रेलवे द्वारा बिना नाप और सर्वे किए जो पिलर लगवाए गए है उनको सही करवा कर जमीन मालिकों को राहत प्रदान करने , नए बने रेलवे स्टेशन के संबंध में कमियों सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई इस संबंध में डीआरएम साहब ने बताया कि इन सब मांगों पर उचित कार्रवाई और सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा ।
इस अवसर पर हितेश चौधरी,नरेश चोपड़ा, कपिल भाई,सुरेश माली सहित कई लोग मौजूद थे।

Subscribe to my channel


