देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने वितरण किए मासिक राशन सामग्री के किट व कंबल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों में मासिक राशन सामग्री के किट व कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।
संस्थान उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा, अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित की प्रेरणा से व भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी की उपस्थिति में संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाकर मुख्यमंत्री शर्मा के लिए दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की गई साथ ही हम आशा व विश्वाश करते है कि वे सेवा परमो धर्म को अग्रणी रखते हुए सदैव वंचित व जरूरत मंद हेतु कार्य करते रहेंगे।
धर्मेंद्र दवे ने कहा कि अभी धीरे धीरे सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है संस्थान ने प्रत्येक जरूरतमंद वर्ग का ध्यान रखते हुए घर घर जाकर कंबल व गर्म कपड़े वितरण करने की योजना बना रखी है आज मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा के जन्मदिन पर बालोतरा आवासन मंडल में व्यवस्थापक अरुण श्रीवास्तव द्वारा बनाई सूची अनुसार जोगी बस्ती व भील बस्ती में रहने वाले प्रत्येक घर में कंबल वितरण किए गए है व जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट भी वितरण किए गए है। संस्थान मानव सेवा के साथ प्राणी सेवा के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है व हम सभी सदस्य सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान पिछले कई वर्षो से प्रत्येक वंचित, पीड़ित, असहाय वर्ग को सार्थक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है जो कि सराहनीय है आज राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर जो सेवा का कार्यक्रम रखा गया है ये अनुकरणीय पहल है इससे जरूरतमंद की सेवा के साथ साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति हमारे सेवा के भाव उजागर होते है क्यूंकि मुख्यमंत्री खुद जन सेवा करने को लेकर हमेशा प्रयास रत रहते है ऐसे आयोजन से सेवा के साथ सभी कार्यकर्ताओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सरंक्षक अशोक व्यास,कोषाध्यक्ष आनंद दवे,इंद्र दास वैष्णव,राजेंद्र माली सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


