बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

कल्याणपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता शमीम खान के नेतृत्व में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कल्याणपुर कस्बे में जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता भरत सिंह डोली द्वारा कस्बे में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कल्याणपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व नारेबाजी के साथ उनका स्वागत किया और उनके प्रति अपना विश्वास व समर्थन जताया।

इस स्वागत कार्यक्रम में भरत सिंह डोली के साथ भाकर राम गवारिया, स्वरूपा राम गवारिया, काना राम गवारिया, सुमेर सिंह राजपुरोहित, पृथ्वी सिंह चारण, जितेंद्र राजपुरोहित, उमराव खान, हाजी खान, मूला राम जीनगर, रमेश भील, लूना राम, हिरेंद्र सिंह, इदु खान, इकबाल खान, रसूल खान, बादल सिंह, रुगा राम प्रजापत, देवा राम, भेरा राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कल्याणपुर में हुए इस भव्य स्वागत ने क्षेत्र में भाजपा की मजबूत उपस्थिति और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button